RSSB CET 12th Level Exam December 2026: राजस्थान में CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से CET 12th Level Exam का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। लेकिन इसी दौरान प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित होने जा रही हैं। ऐसे में CET परीक्षा की तारीखों को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब दिसंबर में CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा आयोजित नहीं होगी?
दरअसल, राजस्थान में 25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। वहीं दूसरी तरफ CET परीक्षा में करीब 24 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। दोनों परीक्षाओं की तारीखें आसपास होने के कारण परीक्षा आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
RSSB CET 12th Level Exam December 2026 अब 25 से शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्थान में राज्य स्तरीय अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा की प्रस्तावित तारीखों से टकरा रहा है। खासकर 1, 2 और 3 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं के कारण स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
क्या CET 12th Level Exam की तारीख बदली जाएगी?
CET परीक्षा में लगभग 24 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यह परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है। ऐसे में परीक्षा के लिए पर्याप्त परीक्षा केंद्र, वीक्षक और अन्य व्यवस्थाएं करना कर्मचारी चयन बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण होगा।
| पोस्ट का नाम | CET 12th (सीनियर सेकेंडरी लेवल) एग्जाम |
| क्यों स्थगित होगा एग्जाम | अर्धवार्षिक परीक्षा और CET एक साथ |
| क्या हैं अभी एग्जाम डेट | 1,2 और 3 दिसम्बर 2026 |
| नई एग्जाम डेट | यहां से देखें |
| ऑफिशियल न्यूज | यहां से देखें |
हालांकि, अभी केवल अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें CET परीक्षा की तारीखों से टकराने के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि CET परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
RSSB अध्यक्ष की ओर से परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाने की बात कही गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को फिलहाल परीक्षा स्थगित होने की खबरों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।
RSSB CET 12th Level Exam Date 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
राजस्थान CET 12th Level Exam 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें। जब तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथि में बदलाव का कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं होता, तब तक 1 से 3 दिसंबर की तारीख को ही ध्यान में रखकर तैयारी करें।
परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
निष्कर्ष: राजस्थान में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं और CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा की तारीखें एक-दूसरे से टकराने के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस जरूर है, लेकिन फिलहाल CET परीक्षा रद्द या स्थगित होने की पुष्टि नहीं है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को RSSB के अगले आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।
