ताज़ा सरकारी नौकरी और शिक्षा समाचारWednesday, 25 November 2026 | हमारे बारे में
sarlikaran
लाइव अपडेट
Blog

Ravindra Singh Bhati EWS Sarlikaran 2026 Kya Hai; EWS सरलीकरण रवींद्र सिंह भाटी क्या हैं

✍ sarlikaran · 📅 October 9, 2026 · अपडेट: October 9, 2026
Ravindra Singh Bhati EWS Sarlikaran 2026 Kya Hai
महत्वपूर्ण सूचना: किसी भी आवेदन या निर्णय से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट/अधिसूचना से जानकारी की पुष्टि करें।

Ravindra Singh Bhati EWS Sarlikaran 2026 Kya Hai; राजस्थान में अभी बाड़मेर के शिव तहसील के विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा अभी EWS सरलीकरण अभियान चलाया जा रहा हैं इसके पीछे क्या कारण हैं और क्यों यह आंदोलन चलाया जा रहा हैं इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख के अंतर्गत दी जाएगी और आपको इस आंदोलन की पूरी जानकारी दी जाएगी ।

Ravindra Singh Bhati EWS Sarlikaran 2026 Kya Hai क्या हैं यह

राजस्थान में शिव विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी द्वारा चलाई जा रही ‘सरलीकरण यात्रा’ मुख्य रूप से EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण के नियमों के सरलीकरण से जुड़ी है ।

Ravindra Singh Bhati EWS Sarlikaran 2026 Kya Hai कौनसे प्रमुख मुद्दे हैं

प्रमुख मांगें और बिंदु:

पारिवारिक आय को आधार बनाना: EWS आरक्षण के नियमों से जमीन और संपत्ति से जुड़ी पेचीदा शर्तों को हटाकर केवल पारिवारिक आय को ही पात्रता का मुख्य आधार बनाया जाना चाहिए।

गुजरात मॉडल का अध्ययन: उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार को गुजरात मॉडल का अध्ययन करना चाहिए और राजस्थान सहित पूरे देश में EWS के नियमों को सरल करना चाहिए ।

जमीन की शर्त में बदलाव: राजस्थान में खेती और पशुपालन से जुड़े परिवारों के पास कई एकड़ जमीन होना आम बात है, इसलिए केवल जमीन या भूखंड के आकार के आधार पर युवाओं को EWS लाभ से वंचित करना व्यावहारिक नहीं है ।

प्रशासनिक अड़चनें दूर करना: प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कागजी पेचीदगियों और प्रशासनिक लेटलतीफी को दूर करने की मांग की जा रही है ।

पंचायती राज चुनाव में आरक्षण: उन्होंने मौजूदा संवैधानिक और कानूनी दायरे के भीतर पंचायती राज चुनावों में आरक्षण पर भी विचार करने की बात उठाई है ।

Ravindra Singh Bhati EWS Sarlikaran 2026 Kya Hai क्या हटाया जाएगा आरक्षण

अब इस आंदोलन को देखते हुए सभी यह जानना चाहते हैं की क्या इस बार रविन्द्र सिंह भाटी जो आंदोलन कर रहे हैं वह आरक्षण हटाने के लिए किया जा रहा हैं? तो आपको बता दें कि आरक्षण हटाने के लिए ऐसा नहीं क्या जा रहा हैं बल्कि यह सब चाहते हैं कि EWS के आरक्षण का ज्यादा से ज्यादा सरलीकरण होना चाहिए और जनसंख्या के अनुसार सभी को बराबर आरक्षण मिलना चाहिए ।