ताज़ा सरकारी नौकरी और शिक्षा समाचारThursday, 26 November 2026 | हमारे बारे में
sarlikaran
लाइव अपडेट
शिक्षा विभाग खबरें

Rajasthan Half Yearly Exam 2026 New Time Table: राजस्थान अर्द्धवार्षिक परीक्षा टाईम टेबल में बदलाव देखें

✍ sarlikaran · 📅 November 23, 2026 · अपडेट: November 23, 2026
Rajasthan Half Yearly Exam 2026 New Time Table
महत्वपूर्ण सूचना: किसी भी आवेदन या निर्णय से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट/अधिसूचना से जानकारी की पुष्टि करें।

Rajasthan Half Yearly Exam 2026 New Time Table; के सरकारी एवं निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। विभाग ने नया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

राजस्थान अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 25 नवंबर 2026 से शुरू होगा। पहले परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर तक निर्धारित था, लेकिन नए आदेश के अनुसार कुछ विषयों की परीक्षा तिथि और समय में बदलाव किया गया है। अब कक्षा 11वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी।

इस संशोधन का मुख्य कारण जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) है। ऐसे में विद्यार्थियों को पुराने टाइम टेबल के बजाय संशोधित टाइम टेबल के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

Rajasthan Half Yearly Exam 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामअर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
राज्यराजस्थान
कक्षा9वीं से 12वीं
विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग
परीक्षा प्रारंभ25 नवंबर 2026
संशोधित अंतिम तिथि12 दिसंबर 2026
संशोधन का कारणनवोदय विद्यालय चयन परीक्षा
परीक्षा मोडऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrajshaladarpan.nic.in

Rajasthan Half Yearly Exam 2026 Revised Time Table

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार 28 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कक्षा 11वीं और 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा अब 12 दिसंबर को आयोजित होगी।

संशोधित टाइम टेबल इस प्रकार है:

दिनांककक्षाविषयसंशोधित समय
28 नवंबर 20269वींसामाजिक विज्ञानदोपहर 2:00 से 5:15 बजे
28 नवंबर 202610वींसामाजिक विज्ञानदोपहर 2:00 से 5:15 बजे
28 नवंबर 202611वींकृषि रसायन/इतिहास/व्यावसायिक अध्ययन/रसायन विज्ञानदोपहर 2:00 से 5:15 बजे
28 नवंबर 202612वींकृषि रसायन/इतिहास/व्यावसायिक अध्ययन/रसायन विज्ञानदोपहर 2:00 से 5:15 बजे
12 दिसंबर 202611वींअर्थशास्त्रसुबह 9:30 से 12:45 बजे
12 दिसंबर 202612वींअर्थशास्त्रसुबह 9:30 से 12:45 बजे

महत्वपूर्ण सूचना: 28 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक पहली पारी में किसी भी कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इस दिन संबंधित विषयों की परीक्षा दूसरी पारी में होगी।

राजस्थान अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 में क्या बदलाव हुआ?

नए संशोधित टाइम टेबल में मुख्य रूप से दो बदलाव किए गए हैं।

  1. कक्षा 9वीं और 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर 28 नवंबर को पहली पारी के स्थान पर दूसरी पारी में आयोजित होगा।
  2. कक्षा 11वीं और 12वीं के निर्धारित विषयों की परीक्षा भी 28 नवंबर को दूसरी पारी में होगी।
  3. कक्षा 11वीं और 12वीं का अर्थशास्त्र विषय का पेपर 12 दिसंबर 2026 को सुबह की पारी में आयोजित किया जाएगा।

ध्यान रखें कि विभाग के आदेश के अनुसार इन बदलावों के अतिरिक्त अन्य तिथियों की परीक्षाएं पहले जारी समय विभाग चक्र के अनुसार ही आयोजित होंगी।