Azim Premji Scholarship Status 2026: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली Azim Premji Scholarship 2026 की स्टेटस चेक करने और अपडेट जानने की होड़ इन दिनों चरम पर है। अगर आपने आवेदन किया है या करने वाली हैं, तो यहां जानें पूरा लेटेस्ट स्टेटस, रिन्यूअल डेडलाइन और कैसे चेक करें।
Azim Premji Scholarship 2026 का वर्तमान स्टेटस (अक्टूबर 2026)
अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार:
2026 Cohort के Round 1 के आवेदन बंद हो चुके हैं।
- जो छात्राएं Round 1 में आवेदन नहीं कर पाईं, वे अभी पोर्टल पर रजिस्टर करके दस्तावेज अपलोड कर सकती हैं।
असली सबमिशन अब Round 2 में होगा।
-Round 2 आवेदन विंडो : 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक।
- पिछले राउंड (Sep 2025 और Jan 2026) के शॉर्टलिस्टेड आवेदकों की कन्फर्मेशन और राशि डिस्बर्सल चल रही है। स्टेटस चेक करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
-2024 और 2025 Cohort की छात्राओं के लिए रिन्यूअल खुला है। पहले बैच की डेडलाइन 30 अक्टूबर 2026 है।
| योजना का नाम | अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना 2026 |
| कुल स्कॉलरशिप | ₹30,000 |
| लाभार्थी | डिग्री/डिप्लोमा वाले |
| आधिकारिक पोर्टल | azimpremajifoundation.org |
| स्टेटस की जानकारी | यहां से देखें |
Azim Premji Scholarship Status 2026 किसके लिए हैं
यह स्कॉलरशिप लड़कियों को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है। सालाना ₹30,000 मिलते हैं, जो अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल) की पूरी अवधि तक चलता है। कुल मिलाकर ₹1.5 लाख तक सहायता संभव है।
स्कॉलरशिप राशि और उपयोग
चयनित छात्राओं को हर साल ₹30,000 मिलते हैं। इस पैसे का इस्तेमाल ट्यूशन फीस या शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों के लिए किया जा सकता है। कोई मेरिट कटऑफ, आय सीमा या उम्र सीमा नहीं है। सिर्फ पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं।
Azim Premji Scholarship Status 2026 पात्रता मानदंड 2026-27
- केवल लड़कियां आवेदन कर सकती हैं।
- कक्षा 10 और 12 दोनों सरकारी स्कूल/कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास की हो।
- 2026-27 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा (2-5 साल) के पहले साल में नियमित प्रवेश लिया हो।
- पात्र राज्य/यूटी: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। आंध्र प्रदेश और दिल्ली को 2026 कोहोर्ट में नया जोड़ा गया है।
Azim Premji Scholarship Status 2026 कैसे चेक करें Application Status?
- आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
- स्कॉलरशिप सेक्शन में लॉगिन करें (यूजर ID और पासवर्ड से)।
- डैशबोर्ड पर स्टेटस दिखेगा – Application Submitted, Not Selected, या Transaction Record (राशि ट्रांसफर होने पर)।
- स्टेटस बदलने पर SMS भी आता है, इसलिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सही रखें।
रिन्यूअल करने वालों को भी उसी पोर्टल से प्रक्रिया पूरी करनी है।
जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक/स्टेटमेंट, कक्षा 10 और 12 मार्कशीट, कॉलेज एडमिशन प्रूफ (बोनाफाइड या फीस रसीद)। सभी क्लियर और अनएडिटेड होने चाहिए। कोई फीस नहीं लगती।
- Round 1 मिस हो गया हो तो अभी रजिस्टर और दस्तावेज अपलोड कर लें।
- रिन्यूअल वालों को 30 अक्टूबर 2026 से पहले काम पूरा कर लें।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप अब तक लगभग 1.95 लाख लड़कियों को मदद कर चुकी है। लक्ष्य है हर साल 5 लाख छात्राओं तक पहुंच बनाना। आधिकारिक अपडेट के लिए हमेशा azimpremjifoundation.org चेक करें और फर्जी वेबसाइटों से बचें।
